फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Important role of statistics department of BHU in census

जनगणना में बीएचयू के सांख्यिकी विभाग की अहम भूमिका

Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Important role of statistics department of BHU in census
देश में होने वाली जनगणना में सांख्यिकी से जुड़े विशेषज्ञों का बहुत योगदान होता है। विभिन्न जगहों पर होने वाली जनगणना की मानीटरिंग भी सांख्यिकी अधिकारी की ओर से की जाती है। जनगणना में बीएचयू सांख्यिकी विभाग की बड़ी भूमिका है। बीएचयू से पढ़ाई पूरी कर निकले विद्यार्थी आज सांख्यिकी अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। 29 जून को सांख्यिकी दिवस के मौके पर सांख्यिकी विभाग की इस उपलब्धि को याद करना जरूरी है।
विज्ञापन

सांख्यिकी दिवस 29 जून को हर साल जाने माने वैज्ञानिक और सांख्यिकी विद पीसी महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में किए गए योगदान के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बीएचयू सांख्यिकी विभाग के प्रो. केके सिंह ने बताया कि 1978 में डेमोग्राफी रिसर्च सेंटर के माध्यम से वाराणसी के 52 गांव में डेटा एनालिसिस हुआ था। आगे चलकर यह पापुलेशन रिसर्च सेंटर बन गया है।
विज्ञापन

सांख्यिकी विभाग के देखरेख में चलने वाले सेंटर में बीएससी, एमएससी के छात्र प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। देश में होने वाली जनगणना में भी इस सेंटर की अहम भूमिका है। प्रो. सिंह ने बताया कि बीएचयू सांख्यिकी विभाग से निकले विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बार प्लेसमेंट में भी विभाग के 30 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed