फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   important decision on ropeway taken by January 31 VDA will open tender in Varanasi

वाराणसी: रोपवे पर 31 जनवरी तक हो सकता है अहम फैसला, वीडीए खोलेगा निविदा, कमिश्नरी बिल्डिंग पर 14 फरवरी को निर्णय

Fri, 21 Jan 2022 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jan 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
important decision on ropeway taken by January 31 VDA will open tender in Varanasi
रोपवे। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रोपवे संचालन की दिशा में इस महीने अहम फैसला होने की संभावना है। साथ ही कमिश्नरी में शिव के डमरू के आकार की बनने वाली बिल्डिंग के बारे में अगले महीने कुछ निर्णय लिया जा सकता है। विकास प्राधिकरण की ओर से रोपवे संचालन के लिए तैयार निविदा 31 जनवरी को खोली जाएगी जबकि कमिश्नरी में बनने वाली बिल्डिंग के लिए 14 फरवरी को निविदा खुलने के बाद ही कुछ निर्णय के आसार हैं। हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव बाद ही होगा।

विज्ञापन


काशी में करीब 410 करोड़ रुपये से रोपवे संचालन की योजना है। अलग-अलग जगहों पर स्टेशन बनाए जाएंगे। 220 ट्राली का प्रयोग किया जाएगा। दो साल में रोपवे संचालन की योजना को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। 80 हजार यात्रियों को हर दिन जाम से मुक्ति दिलाते हुए काशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाट तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल जो योजना बनाई गई है, उससे रोपवे से कैंट रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ धाम को भी जोड़ा जाएगा। उधर, कमिश्नरी सभागार में 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 19 मंजिला सिग्नेचर बिल्डिंग के बनने के बाद कमिश्नरी में कार्यालय का दायरा बढ़ने के साथ ही कामकाज में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि रोपवे की निविदा 31 जनवरी और कमिश्नरी बिल्डिंग का टेंडर 14 फरवरी को खोला जाएगा। इन टेंडर पर निर्णय आचार संहिता समाप्त होने के बाद किया जाएगा।

स्ट्रक्चरल डिजाइन से मिल सकती है राहत
नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को स्ट्रक्चरल डिजाइन शुरू में ही जमा करनी पड़ती है। अन्य विभागों की अनापत्ति के दौरान कई बार मानचित्र बदलना पड़ता है। ऐसा करने पर स्ट्रक्चरल डिजाइन का भी अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। शासन स्तर पर इसमें बदलाव पर मंथन किया जा रहा है। इसमें नक्शा पास कराने के बाद स्ट्रक्चरल डिजाइन जमा करने की व्यवस्था जल्द ही लागू हो सकती है।

आपत्तियां और सुझाव का आकलन
शहर के विकास के लिए बनाई जा रही महायोजना के ड्राफ्ट पर लगातार आपत्तियां और सुझाव आ रहे हैं। 15 दिन में गुरुवार तक 54 आपत्तियां व सुझाव वीडीए पहुंचे हैं। इसमें रिंग रोड पर सुविधाओं से लेकर आवासीय नीति के सुझाव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed