फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Impact of lock down: effect of social distancing shown in the vegetable market at the Dereka Inter College Sports Ground

लॉक डाउन का असरः डीरेका इंटर कॉलेज खेल मैदान में लगी सब्जी मंडी में दिखा सोशल डिस्टेंसिंग का असर

Fri, 27 Mar 2020 02:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Impact of lock down: effect of social distancing shown in the vegetable market at the Dereka Inter College Sports Ground
डीरेका के खेल मैदान में लगी सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला।

सोशल डिस्टेंसिंग के तहत वारणसी प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को डीरेका इंटर कॉलेज खेल मैदान में सब्जी व फल की दुकानें लगाई गई। दुकानों के बाहर एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े होकर ग्राहकों ने खरीदारी की। वहीं परिसर में मौजूद गुमटी मार्केट के पास किराना की दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत गोल घेरे में खड़े होकर सामानों की खरीदारी हुई।

विज्ञापन


एहतियातन आरपीएफ और सेंट जांस एंबुलेंस ब्रिगेड की टीम मुस्तैद रही। डीरेका परिसर स्थित जलालीपट्टी में लगने वाली सब्जी मंडी में भीड़ अधिक होने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता देख डीरेका प्रशासन ने सब्जी मंडी को बंद कराकर डीरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगा दिया। यहां एक मीटर से अधिक दूरी पर दर्जनों सब्जी व फल की दुकानें लगाई गईं।
विज्ञापन

 

 

Impact of lock down: effect of social distancing shown in the vegetable market at the Dereka Inter College Sports Ground
दुकान से खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जहां ग्राहकों ने उचित दूरी बनाकर सामानों को खरीदा। ग्राहकों को किसी भी तरह की समस्या और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आरपीएफ के जवान, सिविल डिफेंस और सेंट जांस एंबुलेंस ब्रिगेड की टीम चक्रमण करती रही। ये दुकानें लॉकडाउन के दौरान तीन घंटे सुबह 7 से 10 बजे तक यहीं संचालित होंगी।

मुख्य जनंसपर्क अधिकारी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर यह फैसला लिया गया। वहीं केंद्रीय चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ने के कारण बचाव को लेकर पश्चिमी उपनगर डीरेका स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।

Impact of lock down: effect of social distancing shown in the vegetable market at the Dereka Inter College Sports Ground
डीरेका के मुख्य गेट से प्रवेश में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यहां शुगर, बीपी, हृदय रोग आदि मरीजों की जांच की गई। सीपीआई राजेश कुमार ने बताया कि परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। परिसर के सभी गेट बंद करके सिर्फ मुख्य द्वार से ही परिचय पत्र देकर कर्मियों को इंट्री दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed