फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Immunization at vaccination centers, the government should fix the system

टीकाकरण केंद्रों पर बदइंतजामी, व्यवस्था दुरुस्त करे सरकार

Fri, 28 May 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Immunization at vaccination centers, the government should fix the system
टीकाकरण केंद्रों पर आम जन लगातार बदइंतजामी का शिकार हो रहे हैं। लोग टीके के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता अजय राय ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में तैयारी के नाम पर केवल लापरवाही की तस्वीर सामने आ रही हैं। वैक्सीन की मार्केटिंग तो खूब हुई पर जमीनी हकीकत दयनीय है। न तो स्लॉट मिल रहे हैं न ही वैक्सीन। लोग उम्मीद से आ रहे हैं और बैरंग लौट रहे हैं। प्रतिदिन केंद्र पर हंगामा हो रहा है। वैक्सीन के लिए लंबी-लंबी कतारें, सही जानकारी नहीं देना और लापरवाही से सेंटरों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री दौरा कर कोरोना और ब्लैक फंगस पर नियंत्रण के दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अधिकतर लोगों को अभी तक पहली डोज नहीं लग पाई है। टीकाकरण अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को शामिल करना चाहिए ताकि जनता को सहूलियत हो सके। सरकार अपनी छवि चमकाने की बजाए स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed