फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Immediate action will be taken against those who intimidate voters

मतदाताओं को डराने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई

Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Immediate action will be taken against those who intimidate voters
विधानसभा चुनाव के बाबत डीसीपी काशी आरएस गौतम ने मंगलवार को लक्सा थाने में पुलिसकर्मियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और आचार संहिता के तहत अन्य तैयारियों पर चर्चा की। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को डराने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। चुनाव को प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कमिश्नरेट वाराणसी में धारा-144 सीआरपीसी का आदेश लागू है पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र न हों।
विज्ञापन

डीसीपी काशी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाए, कहीं भी राजनीतिक बैनर व पोस्टर आदि नहीं लगा हो। जिनका शस्त्र जमा नहीं हो सका है, उनका सत्यापन कराकर जमा की कार्यवाही हो। मतदान स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जाए और आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन हो। मतदान केंद्र के आस-पास रहने वालों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। फ्वाइंग स्क्वायड व स्टैटिक सर्विलांस टीम के सदस्यों द्वारा वीडियोग्राफी किया जाए। महिलाओं की चेकिंग महिलाकर्मी द्वारा ही जाए। बिना अनुमति के कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं होगा। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर 107/116 में पाबंद किया जाए। यह कार्यवाही गुणात्मक की जाए और वोटर को डराने व धमकाने वालों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी कार्रवाई किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed