{"_id":"6301b36ee32ab058df063227","slug":"imd-rainfall-alert-for-varanasi-uttar-pradesh-weather-update-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण सूचना
Sun, 21 Aug 2022 11:12 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:12 AM IST
सार
वाराणसी की बात करें तो यहां पिछले तीन-चार दिनों से चल रही नम हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले सप्ताह जहां तेज धूप से लोग परेशान थे वहीं अब बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों के लिए बारिश इन दिनों मुसीबत लेकर आई है। यूपी के कई जिलों को बाढ़ का भी सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी की बात करें तो यहां पिछले तीन-चार दिनों से चल रही नम हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले सप्ताह जहां तेज धूप से लोग परेशान थे वहीं अब बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच शनिवार शाम से 25 से 30 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बने रहने से ही हवाओं का दबाव भी बढा है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से गर्मी से राहत तो मिल रही है, वहीं बारिश के आसार भी बढ़ गए हैं। अगले दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बने रहने से ही हवाओं का दबाव भी बढा है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से गर्मी से राहत तो मिल रही है, वहीं बारिश के आसार भी बढ़ गए हैं। अगले दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन