फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMA Office Bearers Raise Issues Related to Ayushman and Ultrasound Before DM Varanasi Forward Demands

Varanasi News: आईएमए पदाधिकारियों ने डीएम के सामने उठाया आयुष्मान, अलट्रासाउंड से जुड़ा मुद्दा; की मांग

Thu, 09 Apr 2026 11:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 11:10 PM IST
सार

Varanasi News: जिलाधिकारी ने आईएमए पदाधिकारियों से बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यावसायिक संस्थानों के स्तर पर पार्किंग की सुविधा को अनिवार्य किया गया है, क्योंकि सड़कों पर खड़े वाहनों से यातायात में बाधा उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
IMA Office Bearers Raise Issues Related to Ayushman and Ultrasound Before DM Varanasi Forward Demands
डीएम को ज्ञापन साैंपते आईएमए के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान आयुष्मान योजना में पंजीकरण और अल्ट्रासाउंड केंद्रों से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान की मांग की गई।

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन और सचिव डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि संगठन के सदस्यों द्वारा संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने में कई प्रशासनिक अड़चनें आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत प्रमाणन प्रक्रिया में पार्किंग और वीडीए से प्रमाणित मानचित्र की अनिवार्यता के कारण भी चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कई पुराने अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां वर्षों से संचालित हो रही हैं, लेकिन वर्तमान मानकों के अनुरूप पार्किंग और मानचित्र की शर्तें पूरी करना उनके लिए कठिन हो रहा है। इससे न केवल उनकी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी बाधित हो रही हैं।

इस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि पहले से संचालित अस्पतालों के मामले में यदि उनके पास पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है, तो उन्हें प्रक्रिया में शामिल करते हुए आवश्यक अनुमति प्रदान की जाएगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में खुलने वाली नई स्वास्थ्य इकाइयों के लिए पार्किंग की अनिवार्यता का पालन करना होगा।

बैठक के दौरान आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. एस.पी. सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से चिकित्सकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed