{"_id":"58ee8a9e4f1c1ba368cf7da8","slug":"ima-chairmain-meet-health-minster","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह के सामने डॉक्टरों के पंजीकरण और सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
लखनऊ में मंत्री से मुलाकात कर पंजीकरण की मानक अवधि बढ़ाने, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का सख्ती से पालन कराने के साथ ही एक हाईटेक एंबुलेंस की मांग की।
अध्यक्ष ने डॉक्टरों की समस्याओं को बताते हुए आईएमए परिसर में सिंगल विंडो प्रणाली की व्यवस्था की मांग की। इसके तहत एक ही छत के नीचे अग्निशमन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बायोलॉजिकल वेस्ट मैनेजमेंट, नगर निगम टैक्स, सीएमओ आफिस में रिन्यूवल आदि है।
विज्ञापन
बताया कि ड्रग लाइसेंस का रिन्यूवल पांच साल में होता है, जबकि डॉक्टरों को हर साल पंजीकरण कराना होता है, इसमें बदलाव की जरूरत है। आधे घंटे की मुलाकात में एक ऐसे नंबर की व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर चिकित्सक शिकायत दर्ज करा सकें और उसका समय से समाधान हो सके।
मंत्री ने सभी मांगों पर आश्वासन दिया। जल्द बनारस में डॉक्टरों संग बैठक कर समस्या जानने की बात कही।