{"_id":"67450be24213f5e3ed0cd5e7","slug":"illegal-parking-is-booming-on-the-streets-of-colonies-varanasi-news-c-20-vns1056-802764-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काॅलोनियों की सड़कों पर फलफूल रही अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काॅलोनियों की सड़कों पर फलफूल रही अवैध पार्किंग
विज्ञापन
अतिक्रमण वाली खबर के लिए
मुख्य सड़क को छोड़कर काॅलोनियों में खड़े हो रहे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर में पैसा बचाने के लिए कई वाहन स्वामी काॅलोनियों में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे आए दिन सड़क के साथ-साथ काॅलोनी में भी लोग अतिक्रमण के जाल में फंस रहे हैं। काॅलोनी के समिति वालों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शहर के प्रमुख मार्गों से सटी कॉलोनी की सड़कों तक जन सुविधा के नाम पर पार्किंग कराने का खेल चल रहा है। इसमें ठेकेदारों का सिंडिकेट है। इनमें सिगरा, महमूरगंज, लक्सा, गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर, रवींद्रपुरी, लंका, सुंदरपुर आदि क्षेत्रों की काॅलोनी में वाहनों की कतारें देखने को मिल जाएंगी। इन वाहनों की देखभाल के नाम पर चोरी छिपे वसूली करने वाले भी खड़े मिलते हैं।
मुख्य सड़क छोड़कर काॅलोनी की सड़कों को पार्किंग बनाने के कारण यहां पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की नजर नहीं जाती है। मनमानी का हाल यह है कि शहर में कॉलोनी की गलियां या फिर सड़कें, जहां जगह मिली, वहीं पार्किंग स्थल बना दिया। श्रीनगर काॅलोनी के पास इसका उदाहरण है। लंका-कैैट मार्ग से सटे इस काॅम्प्लेक्स के सामने रवींद्रपुरी कॉलोनी मार्ग है। इसी सड़क पर वाहन पार्क हो रहे हैं। इसके चलते आए दिन जाम लगता है। ठेकेदार के कारिंदे वसूली को लेकर वाहन चालकों से किचकिच भी करते हैं। यदि कोई दूर वाहन खड़ा करता है तो उससे भी शुल्क वसूलने के लिए आ जाते हैं।
विज्ञापन
इनसेट
कालोनी समिति के लोगों की शिकायतों पर भी नहीं दिया गया ध्यान
रवींद्रपुरी और श्रीनगर काॅलोनी समिति के लोगों ने बैठकों में कई बार कहा कि यहां पर लोग गाड़ी खड़ी कर देते हैं। जब उन्हें मना किया जाता है वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इस नाते पुलिस को पेट्रोलिंग कर इस प्रकार के वाहनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें बैठकों में आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-- -- -
कोट्स
पार्किंग को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। अक्सर कार्रवाई होती है। काॅलोनी की सड़क पर पार्किंग के संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - अनिल यादव, सहायक नगर आयुक्त