फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal liquor worth Rs 1 crore seized smuggler also nabbed police interrogating

Varanasi : एक करोड़ की शराब पकड़ी गई, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 02 Dec 2024 04:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 04:40 PM IST
सार

डाफी टोल प्लाजा के पास से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान से बिहार की ओर ले जाई जा रही एक करोड़ की  शराब पकड़ी गई है। बताते चलें कि शराब को ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा है और इसकी मात्रा 900 पेटी है। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी कामयाबी मान रही है। एक तस्कर भी पकड़ा गया है जिससे राजफाश करवा रही है।

विज्ञापन
Illegal liquor worth Rs 1 crore seized smuggler also nabbed police interrogating
पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी की कमीश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ट्रक में रखी 900 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है। बताते चलें कि लंका पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अवैध शराब की बड़ी खेंप गुजरने वाली है जिस पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। डाफी टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा था। इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक के वाहन आता दिखा। पहले पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो रफ्तार और तेज करके निकलना चाहा लेकिन आगे न बढ़ सका और पूलिस के जवानों ने पकड़ लिया ।

विज्ञापन




ट्रक नं0 RJ 09 GC 1631 की तलाशी ली गई जिसमें रखी  900 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। जानकारी के अनुरसार पकड़ी गई शराब को पानीपत हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक ही तस्करी को अंजाम दे रहा था लिहाजा पुलिस ने उसे पकड़ लिया।अब पकड़े गए तस्कर से राजफाश करवाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये शराब बिहार की ओर जा रही थी लेकिन रास्ते में पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed