{"_id":"674d958818b8a75dde0509c6","slug":"illegal-liquor-worth-rs-1-crore-seized-smuggler-also-nabbed-police-interrogating-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : एक करोड़ की शराब पकड़ी गई, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : एक करोड़ की शराब पकड़ी गई, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, पुलिस कर रही पूछताछ
Mon, 02 Dec 2024 04:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:40 PM IST
सार
डाफी टोल प्लाजा के पास से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान से बिहार की ओर ले जाई जा रही एक करोड़ की शराब पकड़ी गई है। बताते चलें कि शराब को ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा है और इसकी मात्रा 900 पेटी है। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी कामयाबी मान रही है। एक तस्कर भी पकड़ा गया है जिससे राजफाश करवा रही है।
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी की कमीश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ट्रक में रखी 900 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है। बताते चलें कि लंका पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अवैध शराब की बड़ी खेंप गुजरने वाली है जिस पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। डाफी टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा था। इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक के वाहन आता दिखा। पहले पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो रफ्तार और तेज करके निकलना चाहा लेकिन आगे न बढ़ सका और पूलिस के जवानों ने पकड़ लिया ।
विज्ञापन
ट्रक नं0 RJ 09 GC 1631 की तलाशी ली गई जिसमें रखी 900 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। जानकारी के अनुरसार पकड़ी गई शराब को पानीपत हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक ही तस्करी को अंजाम दे रहा था लिहाजा पुलिस ने उसे पकड़ लिया।अब पकड़े गए तस्कर से राजफाश करवाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये शराब बिहार की ओर जा रही थी लेकिन रास्ते में पकड़ी गई।
विज्ञापन