यूपी: पुलिस पिकेट के पास वसूली के लिए बना अवैध ब्रेकर, आए दिन हो रहे हादसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के सुहवल कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों के अनुसार, बिना स्वीकृति पुलिस पिकेट के पास बना यह ब्रेकर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के लिए बनाया गया है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
गाजीपुर-जमानियां सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर अवैध स्पीड ब्रेकर ने राहगीरों व वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। हालात यह है कि संबंधित विभाग के बिना किसी अनुमति बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर सफेद या अन्य किसी प्रकार की पट्टी न लगाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
चार पहिया, दो पहिया व तीन पहिया वाहन चालकों के लिए और अधिक परेशानी पैदा कर रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि इस तरह के अवैध स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय वाहनों के तेजी से उछलने व अनियंत्रित होने से सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जा रहे है।
लोगों का कहना है कि इस स्पीड ब्रेकर को जल्दी से हटाया जाए ताकि आवागमन पूरी तरह से सुरक्षित हो सके। साथ ही इसकी जांच हो कि यह ब्रेकर किसके आदेश पर बना है। मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के आसपास किसी प्रकार की मेन गली, चौक चौराहा या कोई आबाद बस्ती नहीं है। बावजूद इसके स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है। यही नहीं ब्रेकर से पहले एक चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है।