फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   iits placements 2021 IIT BHU beats Kanpur and IIM Ahmedabad in campus placements with 1143 offer

1143 छात्रों को मिला ऑफर: आईआईटी बीएचयू ने कैंपस प्लेसमेंट में कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद को पीछे छोड़ा

Thu, 09 Dec 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के तहत 1143 छात्रों को देश और विदेश की नामी गिनामी कंपनियों ने ऑफर दिया। इसमें सबसे अधिक 2.16 करोड़ का पैकेज मिला। 

विज्ञापन
iits placements 2021 IIT BHU beats Kanpur and IIM Ahmedabad in campus placements with 1143 offer
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया में इस बार आईआईटी बीएचयू ने आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया है। आईआईटी बीएचयू में सबसे अधिक 1143 छात्रों को कंपनियों से ऑफर मिला। इसमें सबसे अधिक 2.16 करोड़ का पैकेज मिला, जबकि आईआईटी कानपुर में इस बार कैंपस प्लेसमेंट में सबसे अधिक एक छात्र को 2 करोड़ का पैकेज मिला।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से एक दिसंबर से शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट में इस बार 1323 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब तक चली प्रक्रिया में 1143 छात्रों को देश, विदेश की नामी गिनामी कंपनियों ने ऑफर दिया।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी बीएचयू में इस बार 975 छात्रों ने ऑफर को स्वीकारा है। जल्द ही 200 और छात्रों को ऑफर मिल जाएगा। 14 ऐसे छात्र है, जिन्होंने 40 लाख से अधिक का सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी। उन्हें इससे अधिक के पैकेज पर नौकरी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा प्लेसमेंट

पिछले साल 177 कंपनियों ने 602 ऑफर दिए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेटीएम, सिप्ली, सॉकजेन, प्यापल, ओयो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और जियो ने छात्रों का साक्षात्कार किया। आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।  इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।  जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, छात्रों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।

राजकीय महिला पालिटेक्निक की नई वेबसाइट लांच

सुंदरपुर स्थित राजकीय महिला पालिटेक्निक की नई वेबसाइट को प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने लांच किया। इस वेबसाइट के माध्यम से संस्था से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। समग्र आईटी साल्यूशंस द्वारा बनाई गई वेबसाइट के बनने के बाद अब छात्राओं को संस्था के प्लेसमेंट, इवेंट, शिक्षकों आदि की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed