फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IITs brainstorm on solutions to challenges faced by the mining industry

Varanasi News: आईआईटी में खनन उद्योग की चुनौतियों के समाधान पर मंथन

Sat, 30 May 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
IITs brainstorm on solutions to challenges faced by the mining industry
खनन उद्योग की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए धनबाद के विशेषज्ञ शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में पहुंचे। यहां खनन उद्योग की चुनौतियों पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। विशेषज्ञों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर मंथन किया। खनन अभियांत्रिकी विभाग में शुक्रवार को कार्यशाला संयोजक प्रो. सुप्रकाश गुप्ता ने खनन की पद्धतियों के बारे बताया। डीजीएमएस के उप महानिदेशक नीरज कुमार ने आधुनिक खनन कार्यों में खान सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन के महत्व को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि और धनबाद स्थित महानिदेशालय खान सुरक्षा के महानिदेशक उज्ज्वल टाह ने खनन उद्योग की चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीकी हस्तक्षेप, व्यावसायिक सुरक्षा और नीतिगत सुधारों की बात की। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह कार्यशाला खनन क्षेत्र के लिए नवाचारपूर्ण और सतत समाधान विकसित करेगी। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक देबदुलाल सरकार ने भी संबोधित किया। मेहमानों ने अस्सी घाट का भ्रमण किया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed