फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT will play an important role in conservation of heritage, historical sites

मिली जिम्मेदारी: देश के प्रमुख विरासत व ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में आईआईटी बीएचयू निभाएगा अहम भूमिका

Tue, 22 Mar 2022 01:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

आईआईटी निदेशक ने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत से स्थल विद्यमान हैं जो आईआईटी बीएचयू के तहत कवर किए जा सकते हैं। अयोध्या और काशी अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
IIT will play an important role in conservation of heritage, historical sites
IIT BHU - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के प्रमुख विरासत व ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में आईआईटी बीएचयू अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत बने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें आईआईटी के वास्तुकला, योजना एवं अभिकल्प विभाग को विशेषज्ञ विरासत निकाय के तहत विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से लखनऊ, आगरा, सारनाथ, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों पर ऐतिहासिक इमारतों सहित अन्य विरासत स्थलों का संरक्षण किया जा रहा है। इसके तहत ही आईआईटी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि जिस विभाग को यह जिम्मेदारी मिली है, उस विभाग को देश के पूर्वी, मध्यवर्ती एवं उत्तरी क्षेत्रों में विरासत परामर्शदाता के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। संस्थान का नया विभाग होने के नाते यह बड़ी उपलब्धि है और नए विभाग के विकास में यह एक बल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे धरोहर स्थल सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संपन्न इतिहास के भाग हैं और इनके विरासत मूल्यों के कारण इन्हें संरक्षित रखने की आवश्यकता है। संस्थान इन विरासत स्थलों के एतिहासिक मूल्यों के सांस्कृतिक समृद्ध स्थलों के मरम्मत एवं संरक्षण के लिए परामर्श देगा।

अयोध्या, काशी, आगरा समेत अन्य विरासत स्थल होंगे कवर

आईआईटी निदेशक ने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत से स्थल विद्यमान हैं जो आईआईटी बीएचयू के तहत कवर किए जा सकते हैं। इसके तहत अयोध्या और काशी जो कि अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के लिए जाने जाते हैं।

इसके अलावा अन्य स्थलों में सारनाथ, सांची स्तूप(मध्य प्रदेश), नालंदा महाविहार (बिहार) का वास्तुकला स्थल, ताजमहल, फतेहपुर सिकरी, इमामबाड़ा और लखनऊ के कुछ और भवनों के साथ ही अन्य स्थल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed