फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU

प्लास्टिक के कचरे को रिसाइकिल करेंगे आईआईटी के छात्र

Tue, 30 Jul 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU
वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अमेरिकन कंपनी रिन्यू ओसन से जुड़े आईआईटी बीएचयू के छात्र नगर निगम के साथ मिलकर प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने का काम करने जा रहे हैं। इस आवेदन पर नगर निगम इस प्रोजेक्ट के लिए शहर में भूमि तय करने में जुट गया है। जल्द ही कंपनी अपना काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन लगभग 700 से 750 टन कचरा निकलता है। इस कचरे में से ही प्लास्टिक और सूखे कचरे को अलग करन उसको उपयोग करने के लिए अमेरिकन कंपनी से जुड़े युवाओं ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ संपर्क किया। युवाओं ने बताया कि आईआईटी बीएचयू अमेरिकन संस्था से जुड़कर कचरे को रिसाइकिल करने का काम करना चाहती है। उन्होंने नगर निगम को बताया कि सूखा कचरा लेकर उसका सेग्रीगेशन किया जाएगा। इसमें से उपयोगी सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक, कार्टून, बिल्डिंग मैटेरियल को अलग कर लेंगे। प्लास्टिक का रिसाइकिल करके उसका कोई दूसरा प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा। जबकि बिल्डिंग मैटेरियल से टाइल्स और अन्य उपयोगी सामान्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अब नगर निगम सेग्रीगेशन सेंटर बनाने के लिए शंकुलधारा में जमीन देने पर विचार कर रहा है। जबकि अन्य जगहों पर जमीनें खोजी जा रही है। एक सेंटर पर प्रतिदिन दो टन कचरा लेकर उसमें से उपयोगी कचरे को अलग किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि कंपनी ने नि:शुल्क कार्य करने के लिए आवेदन किया है, अभी कंपनी की मांग के अनुसार अपनी व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed