फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT bhu students came out on road to protest against bad food varanasi

देर रात सड़क पर उतरीं आईआईटी बीएचयू की छात्राएं, निदेशक के आवास के सामने धरने पर बैठीं

Tue, 27 Aug 2019 11:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
IIT bhu students came out on road to protest against bad food varanasi
खराब खाने के खिलाफ विरोध करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की रात 11 बजे खराब खाना मिलने के विरोध में छात्राएं भड़क गईं और पहले हॉस्टल के बाहर निकलकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे बाद निदेशक के आवास पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन


मेस में खाने की गुणवत्ता ठीक न होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने प्रदर्शन किया। करीब साढ़े 12 बजे निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने मंगलवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्राएं हॉस्टल लौटीं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के निदेशक आवास के बाहर धरना दे रही छात्राओं का कहना था कि अभी जुलाई महीने में ही हॉस्टल का आवंटन किया गया। यहां पानी, बिजली की समस्या के साथ ही मेस के खाने में भी काफी गड़बड़ियां हैं। खराब भोजन के कारण आए दिन छात्राओं की तबीयत खराब हो रही है।

इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बताया कि पेयजल की आपूर्ति भी ठीक नहीं है और बिजली की समस्या भी बरकरार है। इधर सोमवार को खाना खाने के बाद एक छात्रा की तबीयत खराब हो गईं। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा।

ये भी पढे़ं : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के जीएम पर मुकदमा, तीन को भेजा जेल 

निदेशक प्रमोद जैन ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वो तुरंत लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। करीब घंटे भर की बातचीत के बाद निदेशक ने मंगलवार तक समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया तब हॉस्टल लौट गईं।

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि छात्राओं की समस्या को लेकर हॉस्टल वार्डेन सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई। मेस में खाने की गुणवत्ता के साथ ही बिजली, पानी सहित जो भी समस्या है, उसे मंगलवार को दूर करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed