फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student was gang raped Security of BHU campus will be further strengthened with Rs 100 crore

IIT BHU Case: 100 करोड़ से और पुख्ता होगी परिसर की सुरक्षा, अलग-अलग बनेंगे कंट्रोल रूम, खत्म होंगे डार्क जोन

Thu, 09 Nov 2023 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Nov 2023 08:42 AM IST
सार

बीएचयू परिसर की सुरक्षा 100 करोड़ से और पुख्ता होगी। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय बजट जारी करेगा। आईआईटी और बीएचयू के अलग-अलग कंट्रोल रूम बनेंगे। डार्क जोन खत्म किए जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय को विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
IIT BHU student was gang raped Security of BHU campus will be further strengthened with Rs 100 crore
बीएचयू आईआईटी में हुई घटना को लेकर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद परिसर की सुरक्षा पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बीएचयू और आईआईटी कैंपस में सीसी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए शिक्षा मंत्रालय 100 करोड़ रुपये का बजट जारी करेगा। इसमें 24 करोड़ रुपये से आईआईटी और 26 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय परिसर को सीसी कैमरों से लैस किया जाएगा। दोनों ही शैक्षणिक संस्थानों के अलग अलग कंट्रोल और सर्वर रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


परिसर में डार्क जोन समाप्त करने के लिए स्ट्रीट लाइट और प्रकाश की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। सीसी कैमरों के लिए बनने वाले कंट्रोल रूम प्रॉक्टोरियल बोर्ड की निगरानी में रहेंगे। बाहर जाने वाले रास्तों के दरवाजों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, बीएचयू प्रशासन और जिला प्रशासन की बैठक के बाद एक संयुक्त रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई है। इसमें परिसर में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उठाए जाने वाले सभी पहल की जानकारी दी गई है। साथ ही इन पूरी कवायद में आने वाले खर्च के लिए अतिरिक्त बजट की मांग भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन परिसर का माहौल बेहतर बनाने के लिए पुरातन छात्रों की भी मदद लेगा। विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जिला प्रशासन सीसी कैमरे सहित सुरक्षा के अन्य उपाय करेगा। पुलिस बाहरी हिस्सों में गश्त और अन्य माध्यमों से सुरक्षा को पुख्ता करेगी। इसके अलावा शहर के लोगों के फीडबैक से भी विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराएगा।

बीएचयू प्रशासन ने माना, बाहरियों की मौजूदगी से बिगड़ रहा माहौल
अनुशासन और शांति बहाली की कवायद में जुटे विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन के समक्ष यह माना है कि परिसर में बाहरी लोगों की मौजूदगी से बार-बार माहौल बिगड़ रहा है। हॉस्टल में अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा होता है और इसका असर परिसर में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। 

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया गया है कि परिसर के माहौल को अनुशासित करने के लिए प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है। विश्वविद्यालय की ओर से हॉस्टल से बाहरी तत्वों को बाहर करने के लिए जैसी भी मदद की आवश्यकता होगी, हम तत्पर रहेंगे।

 

धरनारत छात्राओं के साथ मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई
आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुई अभद्रता के विरोध में धरनारत छात्राओं से मारपीट की भगत सिंह छात्र मोर्चा, आइसा और दिशा के प्रतिनिधियों ने निंदा की है। बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने पुलिस व विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ इस पूरी घटना के लिए विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाए हैं।-निदेशक, संकाय प्रमुख से मिले पूर्व कुलपति

 

आईआईटी बीएचयू कैंपस में दीवार चलाने के फैसले के विरोध में छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने मालवीय प्रतिमा लंका से पैदल चलकर सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों से मिलकर इसकी संप्रभुता को बचाए रखने की अपील की। इस क्रम में आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन शंखवार से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed