{"_id":"6affe47b99193a0492062d38","slug":"iit-bhu-student-molastation-case-discrepancies-between-statements-given-to-investigating-officer-and-those-rec-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला: विवेचक और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास, 21 नवंबर को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला: विवेचक और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास, 21 नवंबर को अगली सुनवाई
Fri, 20 Nov 2026 11:50 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:50 AM IST
सार
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बचाव पक्ष ने कहा कि विवेचक और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास है। मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने बचाव पक्ष की दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने पीड़िता की ओर से लंका थाने में दी गई तहरीर, विवेचक को दिए गए बयान और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास होने का तर्क दिया। बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद पीड़िता से आरोपियों की पहचान नहीं कराई गई।
विज्ञापन
साथ ही बीएचयू परिसर की वीडियो फुटेज भी अभियोजन पक्ष ने अदालत में पेश नहीं की। बीएचयू के प्रोफेसर और प्रॉक्टर बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को गवाही के लिए नहीं बुलाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। बहस पूरी नहीं होने पर अदालत ने सुनवाई के लिए 21 नवंबर की अगली तिथि तय की।
विज्ञापन
आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी पहले ही बहस कर चुके हैं। दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों फिलहाल जमानत पर हैं।
