फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Strict instructions from ACP, take photo of the person who does not show identity card and his vehicl

IIT BHU: एसीपी के सख्त निर्देश, जो परिचय पत्र न दिखाए उसकी और उसके वाहन की खींचें फोटो

Sat, 04 Nov 2023 02:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के निर्देश पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से आवश्यकतानुसार सहयोग लें।

विज्ञापन
IIT BHU: Strict instructions from ACP, take photo of the person who does not show identity card and his vehicl
आईआईटी बीएचयू में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू और आईआईटी बीएचयू परिसर में रोजाना रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी महत्वपूर्ण बैरियर बंद कर बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग करें। आने-जाने वालों की पहचान सुनिश्चित करें। यदि कोई परिचय पत्र नहीं दिखाता है तो उसकी और उसके वाहन की फोटो खीचें। यह निर्देश एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बीएचयू व आईआईटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को शुक्रवार को दिया।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के निर्देश पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से आवश्यकतानुसार सहयोग लें। किसी घटना की सूचना मिलने पर अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को तत्काल अवगत कराएं। संदिग्ध हाल और नशे में पाए जाने वालों पर पुलिस की सहायता लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। पुलिस-प्रशासन और बीएचयू प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए आवश्यक टेलीफोन नंबरों की जानकारी रखें। जरूरत पड़ने पर उन नंबरों का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed