फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Six more detained in the case of molestation of a student, the accused could not be arrested

IIT BHU: छात्रा से छेड़खानी के मामले में छह और हिरासत में लिए गए, नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

Sun, 05 Nov 2023 08:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 08:53 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू परिसर में बीटेक की छात्रा के साथ बुधवार की रात डेढ़ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद युवती के साथ अभद्रता कर तीनों युवकों ने वीडियो बनाया। तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है।

विज्ञापन
IIT BHU: Six more detained in the case of molestation of a student, the accused could not be arrested
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता कर वीडियो बनाने वाले आरोपियों के मामले में 72 घंटे बाद शनिवार की रात भी पुलिस की कार्रवाई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ तक ही सीमित रही। आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी है। इसे लेकर कमिश्नरेट की पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं, पुलिस शुक्रवार को हिरासत में लिए गए दो युवकों के अलावा आपराधिक इतिहास और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर छह और लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau News: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह, पिकअप से हुई जोरदार भिड़ंत

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू परिसर में बीटेक की छात्रा के साथ बुधवार की रात डेढ़ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद युवती के साथ अभद्रता कर तीनों युवकों ने वीडियो बनाया। तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है। 215 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज को खंगालने के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। मुखबिरों से भी टोह ली जा रही है। इसके बावजूद शनिवार की आधी रात बाद भी पुलिस यह बता पाने की स्थिति में नहीं दिखी कि बाइक के साथ तीनों आरोपी चिह्नित हुए या नहीं हुए। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों और पुराने आपराधिक इतिहास के आधार पर जो हिरासत में लिए गए हैं, उनकी फोटो पीड़ित छात्रा को दिखाई गई, लेकिन उसने वारदात में उनकी संलिप्तता से इन्कार कर दिया। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों वालों से लगातार पूछताछ जारी है और सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरा प्रयास है कि तीनों आरोपी जल्द गिरफ्तार हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU: Six more detained in the case of molestation of a student, the accused could not be arrested
आईआईटी बीएचयू में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बाईपास के बाद किधर गए, पता नहीं लगा

पुलिस के अनुसार, सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सामने आया है कि बाइक सवार तीनों युवक हैदराबाद गेट से बाएं निकले। फिर, वह बाईपास की ओर गए। बाईपास के बाद वह किधर गए, कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रात का समय होने के कारण सीसी कैमरों की फुटेज ज्यादातर जगह साफ और स्पष्ट नहीं है।

छात्र और छात्रा अपने हॉस्टल में, बना है पुलिस से संपर्क

कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने बताया कि पीड़ित छात्रा और वारदात के समय उसके साथ मौजूद रहा उसका दोस्त अपने हॉस्टल में हैं। पुलिस दोनों से नियमित संपर्क में है। उन्हें कहा गया है कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल बताएं। दोनों की निजता और सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। छात्र-छात्रा की निजता और सुरक्षा के संबंध में सावधानी बरतने के लिए आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को भी आगाह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed