{"_id":"66930e21668b7a1cc3022e84","slug":"iit-bhu-shivendra-won-eight-medals-after-studying-in-iit-varanasi-news-c-20-vns1026-662376-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा: IIT की पढ़ाई के साथ शिवेंद्र ने जीते 8 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा: IIT की पढ़ाई के साथ शिवेंद्र ने जीते 8 पदक
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) के छात्र शिवेंद्र प्रताप शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अब तक वह चार स्वर्ण के साथ आठ पदक जीत चुके हैं। शिवेंद्र ने बताया कि लगातार प्रयास से ही सफलता मिलती है। वह सितंबर में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।
एमटेक के छात्र शिवेंद्र ने आईआईटी रुढ़की के वार्षिक फेस्ट संग्राम में चौथा स्थान प्राप्त किया था। वहीं एसएनयू में एक स्वर्ण और रजत, आईएसएम धनबाद के पराक्रम में स्वर्ण और रजत, आईआईटी बीएचयू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। शिवेंद्र शॉटपुट 11 मीटर और डिस्कस थ्रो में 30 मीटर तक चक्का फेंकते हैं। बताया कि पढ़ाई करने के बाद आईआईटी जिमखाना मैदान में कोच की देखरेख में अभ्यास करते हैं।