फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU separated from young skilled india

आईआईटी बीएचयू ने यंग स्किल्ड इंडिया से पल्ला झाड़ा, कहा- स्टार्ट अप से कोई लेना देना नहीं

Wed, 05 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU separated from young skilled india
सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद आईआईटी बीएचयू ने स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया को आड़े हाथ लिया है। स्टार्ट अप के सीईओ को झिड़का है और साथ ही ये साफ कर दिया है कि आईआईटी बीएचयू का इस स्टार्ट अप से कोई लेना देना नहीं है। उधर, आईआईटी बीएचयू की ओर से मिली फटकार के बाद स्टार्ट अप का सीईओ भी बैक फुट पर आ गया है। अपनी ही भेजी विज्ञप्ति से यूटर्न ले लिया। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीईओ नीरज श्रीवास्तव ने भी इस बात को नकार दिया है कि वो बेटी को आदर्श बहू बनाने जैसा कोई कोर्स नहीं चला रहे हैं जबकि 31 अगस्त को नीरज ने ‘बेटी से कुशल बहु बनने तक के सफर का सारथी बनेगा स्टार्ट अप यंग स्किल्स इंडिया’ शीर्षक से प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के मालवीय नवप्रवर्तन केंद्र में यंग स्किल्ड इंडिया नाम से स्टार्ट अप संचालित है। नीरज श्रीवास्तव इसके सीईओ हैं। इनकी ओर स्किल डेपलपमेंट के तहत कई खबरें भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 31 अगस्त को भी यंग स्किल्स इंडिया के सीईओ नीरज की ओर से दोपहर 2:14 बजे ई-मेल के माध्यम से ‘बेटी से कुशल बहू’ शीर्षक से खबर भेजी गई। खबर छपी तो आईआईटी बीएचयू की खूब किरकिरी हुई। 

किरकिरी के बाद लिया यूटर्न

IIT BHU separated from young skilled india
आखिर पांच दिन बाद मंगलवार को आईआईटी प्रशासन को सफाई दी। आईआईटी बीएचयू के प्रेस एंड पब्लिसिटी सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऐसा कोई कोर्स आईआईटी में नहीं चलाया जा रहा है और ना ही संस्थान ऐसे किसी भी ट्रेनिंग या कोर्स का समर्थन नहीं करता है। आईआईटी का यंग स्किल्ड इंडिया से कोई लेना देना भी नहीं है। 

आईआईटी बीएचयू के पल्ला झाड़ने के बाद चार सितंबर को नीरज श्रीवास्तव की ओर से जो रिलीज जारी की गई, उसमें यह कहा गया है कि स्टार्टअप यंग स्किल्ड इंडिया द्वारा आदर्श बहु बनाने  जैसा कोई भी कोर्स  नहीं चलाया  जा रहा है।

यंग स्किल्ड इंडिया ने पूरी तरह से यूटर्न ले लिया है और कहा कि बेरोजगारी पर काम करने वाला एक स्टार्टअप है, जो सभी छात्र- छात्रों को प्रोफेशनल स्किल्स की ट्रेनिंग देता है। वनिता पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर छात्रों को प्रोफेशनल स्किल, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के साथ साथ जॉब इंटरव्यू  स्किल्स की भी ट्रेनिंग देता है। इसका आदर्श बहु बनाने जैसे कोर्स से कोई लेना देना नहीं है!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed