फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU scientists research of mobile internet networking Mobile net speed will be faster with new 5G technology

आईआईटी बीएचयू: वैज्ञानिकों के नये शोध से तेज होगी मोबाइल की नेट स्पीड, जल्द ही काम करने लगेगी 5G तकनीक

Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के रेडियो साइंटिस्ट डॉ. सोमेक भट्टाचार्य के मुताबिक देश में इस समय मोबाइल पर नेट की औसत स्पीड 14 एमबीपीएस है जबकि ऑप्टिकल फाइबर वाले ब्रॉडबैंड की स्पीड 50 एमबीपीएस के आसपास हैं। जब 5जी आएगा तो औसत स्पीड के 30 एमबीपीएस तक आने की संभावना है। 

विज्ञापन
IIT BHU scientists research of mobile internet networking   Mobile net speed will be faster with new 5G technology
आईआईटी बीएचयू - फोटो : twitter

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में मोबाइल इंटरनेट नेटवर्किंग पर शोध की तैयारी चल रही है। इसमें 5जी की तुलना में ऑप्टिकल फाइबर ब्राडबैंड की नेट स्पीड के अधिक होने को लेकर जो अंतराल है इसी पर काम होगा। इस शोध के होने से माना जा रहा है कि आने वाले तीन चार सालों में 5जी तकनीक मोबाइल में काम करने लगेगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के रेडियो साइंटिस्ट डॉ. सोमेक भट्टाचार्य जिस रिसर्च करने की तैयारी कर रहे हैं, उसका आने वाले दिनों में मोबाइल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। डॉ. सोमेक के मुताबिक देश में इस समय मोबाइल पर नेट की औसत स्पीड 14 एमबीपीएस है जबकि ऑप्टिकल फाइबर वाले ब्रॉडबैंड की स्पीड 50 एमबीपीएस के आसपास हैं।
विज्ञापन


जब 5जी आएगा तो औसत स्पीड के 30 एमबीपीएस तक आने की संभावना है। ऐसे में 30 और 50 एमबीपीएस में जो गैप है, उसको टेराहर्टज बैंडविथ से भरा जा सकता है। डॉ. भट्टाचार्य ने बताया कि इसी तकनीक पर टीम 6जी, 6.5 जी के साथ ही 7जी पर भी रिसर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लैब में मिलीमीटर वेव पर रिसर्च चल रहा है। फिलहाल तरंगों की टेस्टिंग का काम चल रहा है। बता दें कि डॉ. भट्टाचार्य हाल ही में इंटरनेट वेब पर इनोवेशन करने वाली संस्था आईईईई माइक्रोवेव थ्योरी के टक्निकल सोसायटी में सदस्य चुने गए हैं। 
पढ़ेंः  बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में लैब बनकर तैयार, बसंत पंचमी के बाद 24 घंटे होगी खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed