फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU JoSAA Counseling Computer Science was secured with rank of 819 and Mathematics branch with rank of 152

जोसा काउंसिलिंग: आईआईटी बीएचयू में 819 रैंक पर सीएस, 1526 पर मैथ और 1973 रैंक पर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच

Mon, 06 Jul 2026 04:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

Varanasi News: जोसा काउंसिलिंग में आईआईटी बीएचयू में छह साल में सीएस की ओपनिंग कटऑफ 408 से 819 पर पहुंचा। देश की 23 आईआईटी में बीएचयू का आठवां शीर्ष संस्थान है। 

विज्ञापन
IIT BHU JoSAA Counseling Computer Science was secured with rank of 819 and Mathematics branch with rank of 152
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोसा काउंसिलिंग में आईआईटी बीएचयू में 819 रैंक पर कंप्यूटर साइंस, 1526 पर मैथमेटिक्स कंप्यूटिंग और 1973 रैंक पर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच मिला है। सीएस की कटऑफ रैंक में आईआईटी बीएचयू देश का आठवां शीर्ष संस्थान बन गया है। 17 ब्रांच में सीएस के बाद मैथमेटिक्स कंप्यूटिंग को कटऑफ सबसे ज्यादा और फार्मा व आर्किटेक्चर का सबसे कम रहा।

विज्ञापन


इस बार 819 रैंक से लेकर 1436 रैंक लाने वालों को आईआईटी बीएचयू में सीएस मिला है। वहीं, छह साल पहले ओपनिंग कटऑफ रैंक 408 थी। यानी कि इस बार से तुलना करें तो 411 रैंक का बदलाव आया है। दूसरी ओर देश में पहले स्थान पर आईआईटी बॉम्बे है। यहां कंप्यूटर साइंस की ओपनिंग रैंक एक और क्लोजिंग रैंक 65 है। दूसरे स्थान पर आईआईटी कानपुर है। यहां 32 से लेकर 276 रैंक वालों को कंप्यूटर साइंस मिला है।
विज्ञापन


इसी तरह 22वें स्थान पर आईआईटी धारवाड़ रहा। यहां 5380 से लेकर 7426 रैंक तक वालों को दाखिला मिला। 23वें स्थान पर आईआईटी भिलाई है। यहां 5879 से लेकर 7981 रैंक तक वालों को प्रवेश मिला। ये ओपन यानी कि सामान्य वर्ग का कटऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल सीएस का ये रहा ओपनिंग और क्लोजिंग कटऑफ
पिछले साल आईआईटी बीएचयू में 704 से लेकर 1350 रैंक तक वालों को सीएम में प्रवेश मिला था। 2024 में 619 से लेकर 1015 रैंक, 2023 में 611 से 1010 रैंक, 2022 में 426 से लेकर 858 रैंक, 2021 में 594 से 836 रैंक और 2020 में 408 से लेकर 865वीं रैंक तक प्रवेश लिया गया था। ये सभी प्रवेश पहले राउंड की काउंसिलिंग के आधार पर आए कटऑफ पर हुए थे।

मैथेमेटिक्स दूसरा सबसे हाई कटऑफ वाला ब्रांच
कंप्यूटर साइंस के बाद आईआईटी बीएचयू में दूसरा शीर्ष ब्रांच मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग इंजीनियरिंग रहा। इसमें 1526 से लेकर 1854 रैंक तक वालों को प्रवेश मिला। तीसरे पर इलेक्ट्रॉनिक्स में 1973 से लेकर 2702 रैंक, चौथे पर इलेक्ट्रिकल में 2809 से 3637 रैंक और पांचवें पर मैकेनिकल में 4407 से 7035 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक रहा। इसके बाद इंजीनियरिंग फिजिक्स में 5306 से 7229 रैंक, केमिकल इंजीनियरिंग में 5339 से 8010 रैंक, मैटेरियल साइंस में 7798 से 9257 रैंक, सिविल में 8090 से 10722 रैंक, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में 8686 से 10739 रैंक, मेटलर्जिकल में 9088 से 11592 रैंक, बायो मेडिकल में 9490 से 11524 रैंक, सिरेमिक में 10075 से 12902 रैंक, बायो केमिकल में 10526 से 12133 रैंक, माइनिंग में 11693 से 13473 रैंक, फार्मास्यूटिकल में 12243 से 13991 रैंक और आर्किटेक्चर में 15019 से 26220 रैंक तक प्रवेश मिला।

कंप्यूटर साइंस का ओपनिंग व क्लोजिंग कटऑफ

संस्थान सामान्य केवल छात्राएं
आईआईटी बॉम्बे 1-65 77-395
आईआईटी बॉम्बे 1-65 77-395
आईआईटी कानपुर 32-276 755-1223
आईआईटी दिल्ली 35-123 266-681
आईआईटी मद्रास 67-149 111-539
आईआईटी खड़गपुर 217-509 1004-1906
आईआईटी रुड़की 277-582 1284-1962
आईआईटी हैदराबाद 339-647 1833-2069
आईआईटी बीएचयू 819-1436 3329-4270
आईआईटी गुवाहाटी
आईआईटी इंदौर
588-810
1186-1639
2252-2903
2840-4321

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed