{"_id":"67d284d074dbe5fc2a0367da","slug":"iit-bhu-hands-on-workshop-100-students-will-prepare-robotics-projects-in-18-hours-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैंड्स ऑन वर्कशॉप: 100 छात्र 18 घंटे में तैयार करेंगे रोबोटिक्स के प्रोजेक्ट्स, छात्रों को दिए जाएंगे किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंड्स ऑन वर्कशॉप: 100 छात्र 18 घंटे में तैयार करेंगे रोबोटिक्स के प्रोजेक्ट्स, छात्रों को दिए जाएंगे किट
Thu, 13 Mar 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:40 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में हैंड्स ऑन वर्कशॉप 28-30 मार्च तक होगी। इस कार्यक्रम के दौरान 100 छात्र 18 घंटे में रोबोटिक्स के प्रोजेक्ट्स तैयार करेंगे। इसके लिए टीम के छात्रों को किट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर हैंड्स ऑन वर्कशॉप होगी। ये कार्यक्रम 28-30 मार्च को प्रिसीजन इंजीनियरिंग हब में होगा। संस्थान में पहली बार होने वाले इस वर्कशॉप में भाग लेने वाली टीम के पांच छात्रों को एक रोबोट और आईओटी किट दिए जाएंगे। इन्हें पांच अलग सेंसर वाला एक आर्डिनो यूएनओ तैयार करना होगा।
विज्ञापन
वर्कशॉप में सभी 100 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और स्टार्टअप्स को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और आईओटी पर एक-एक प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। उन्हें एलसीडी डिस्प्ले, सर्वो मीटर, रजिस्ट्रर्स, आईआर सेंसर्स सहित सभी जरूरी कंपोनेंट पर काम करना होगा। ये सारा टास्क 18 घंटे में ही पूरा करना होगा। वर्कशॉप में किए कामों का एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यूजी-पीजी की फीस 400-800 रुपये
इस कार्यशाला में यूजी-पीजी, रिसर्च स्कॉलर्स, इंडस्ट्री पार्टनर और एमएसएमई स्टार्टअप्स ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यूजी छात्रों को 400 रुपये, पीजी और आईडीडी को 800 रुपये, पीएचडी को 1200 रुपये और अन्य को 3000 रुपये देने होंगे। रजिस्ट्रेशन 23 मार्च तक होंगे। एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वर्कशॉप में रजिस्ट्रेशन फ्री किया गया है।
विज्ञापन
इन तकनीक पर तैयार करने होंगे प्रोजेक्ट
वर्कशॉप में रोबोटिक्स और आईओटी के साथ ही माइक्रोप्रोसेसर और माइक्रोकंट्रोलर के बीच अंतर को समझाया जाएगा। सेंसर का उपयोग करने वाले दो प्रोजेक्ट बनवाए जाएंगे और एक सर्वे कराया जाएगा।