वाराणसी: IIT BHU और जापान के विवि के बीच शैक्षणिक समझौता, छात्रों को निशुल्क मिलेंगे कई लाभ
आईआईटी बीएचयू और जापान के निगाता विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक समझौते से अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू और जापान के निगाता विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक समझौता हुआ है। इसमें शिक्षा, संयुक्त अनुसंधान, व्याख्यान और संगोष्ठियों के आयोजन में छात्रों के साथ ही संकाय सदस्य दोनों संस्थानों में जाकर कार्य कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इसके लिए किसी तरह का प्रवेश, परीक्षा और शिक्षण शुल्क किसी को नहीं देना होगा।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन और निगाता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, प्रो. तत्सुओ उशिकी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। निदेशक प्रो. जैन ने बताया कि यह अकादमिक और अनुसंधान सहयोग दो मित्र देशों को करीब लाने की संभावना है। दोनों पक्ष यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि समान संख्या में छात्रों का आदान-प्रदान हो।
छात्रों का चयन करने के लिए पार्टियां अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर प्रक्रियाओं और विनिमय छात्रों के चयन की स्थापना करेंगी। कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. एसबी द्विवेदी, प्रो. विकास कुमार दूबे, प्रो. नोजोमु त्सुबोई, प्रो. एम सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।