{"_id":"620f4723baf8a11a2535a000","slug":"iit-bhu-alumnus-gave-rs-5-crore-grant-to-build-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र नरेश सी जैन ने दिया पांच करोड़ का अनुदान, संस्थान में स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र नरेश सी जैन ने दिया पांच करोड़ का अनुदान, संस्थान में स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज की होगी पढ़ाई
Fri, 18 Feb 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:43 PM IST
सार
स्कूल आफ डिसीजन साइंसेज का नाम भी नरेश सी. जैन के नाम पर होगा। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने नरेश सी जैन के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र नरेश सी जैन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में अब स्कूल आफ डिसीजन साइंसेज एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू करने की तैयारी है। इसमें स्कूल में प्रबंध संस्थानों में नीतिगत निर्णयों के बारे में पढ़ाया जाएगा। साथ ही शोध कार्य भी कराया जाएगा। यह स्कूल संस्थान के छात्रों को प्रक्रिया प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन
स्कूल के बुनियादी ढांचे के लिए संस्थान के पूर्व छात्र नरेश सी जैन ने पांच करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन की स्कूल आफ डिसीजन साइंसेज की स्थापना में अहम भूमिका है। यह एक यूएस बेस्ड ऑल वालंटियर, आईआईटी (बीएचयू) के पूर्व छात्रों की एक गैर-लाभकारी संस्था है।
विज्ञापन
इसके तहत ही 1967 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक करने वाले नरेश सी जैन ने भी खुद स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई की है। उन्होंने फाउंडेशन को पांच करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। स्कूल आफ डिसीजन साइंसेज का नाम भी नरेश सी. जैन के नाम पर होगा। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने नरेश सी जैन के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन