फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IG reaches home of gang rape victim in Chandauli, security given trust, two accused arrest

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे आईजी, सुरक्षा का दिया भरोसा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
IG reaches home of gang rape victim in Chandauli, security given trust, two accused arrest
गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेते आईजी एसके भगत। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आईजी एसके भगत बुधवार को पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व परिवार के सदस्यों को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना में नामजद दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मजदूर परिवार की 15 वर्षीय किशोरी विगत चार अप्रैल को चार बजे भोर में सिवान में गई थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक किशोरी का मुंह दबाकर जबरन उठा ले गए और दुराचार किया। किशोरी का आरोप है कि करीब आठ घंटे के बाद वे किशोरी को एक पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए। घर न पहुंचने पर पीड़ित किशोरी के परिवार के लोग उसे खोजते हुए पुलिया के पास पहुंचे तो बेटी की हालत देख परेशान हो गए।
विज्ञापन



किशोरी ने परिजनों से आपबीती बताई तो मां और भाई उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने घटना के प्रति गंभीरता दिखाने की बजाए पीड़ित को तहरीर लिखकर लाने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। घर आने के बाद किशोरी अचेत हुई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न देख डाक्टरों ने किशोरी को वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप 

परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि दोषी परिवार के लोग घटना को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। वहीं घटना के तीसरे दिन मंगलवार को पिता के कोतवाली पहुंचने पर शाम पांच बजे मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर एसपी ने मंगलवार की देर रात पीड़िता के परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद बुधवार को आईजी पीड़िता के परिवार से मिले व हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर एएसपी दयाराम, सीओ श्रुति गुप्ता, कोतवाल अवनीश कुमार राय भी मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक उपचार के दौरान पीड़िता के शरीर में विषाक्त पदार्थ मिलने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार, एसपी, चंदौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed