{"_id":"5a60b2604f1c1b80268b524b","slug":"ig-range-dipak-ratan-give-advice-for-maintain-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":" कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद आईजी रेंज ने जिला कप्तानों को दिए यह निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद आईजी रेंज ने जिला कप्तानों को दिए यह निर्देश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
चार जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा में आईजी रेंज
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईजी रेंज दीपक रतन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में रेंज के चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि रात्रिकालीन गश्त पर पुलिस गंभीरता से ध्यान दे। शाम के समय प्रमुख बाजारों में पुलिस अधिकारी भी पैदल गश्त करें और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनें।कहा कि गणतंत्र दिवस पर सतर्कता बरतें और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करे।
आईजी रेंज ने कहा कि यूपी 100 की पीआरवी का रिस्पांस टाइम सुधारें। शिकायतकर्ता के पास पीआरवी अधिकतम 15 से 20 मिनट में जरूर पहुंच जाए। गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज के साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय नजर आए।
इनामी अपराधियों की धरपकड़ में लापरवाही न बरती जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर पुलिस संवेदनशीलता का परिचय दे। गंभीर आपराधिक वारदातों की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचें और हर हाल में जल्द खुलासा हो।
विज्ञापन
इसके साथ ही आईजी रेंज ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अभियान चलाकर तलाशी और संदिग्धों की धरपकड़ का निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, एसपी चंदौली संतोष कुमार सिंह, एसपी जौनपुर केके चौधरी और एसपी गाजीपुर सोमेन वर्मा मौजूद रहे।