फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you throw garbage on the streets of Varanasi then you will have to pay fine.

सावधान! वाराणसी की सड़कों पर कूड़ा फेंका तो देना होगा जुर्माना

Fri, 06 Oct 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 06 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
If you throw garbage on the streets of Varanasi then you will have to pay fine.
कूड़े का ढेर - फोटो : amar ujala
वाराणसी नगर निगम सफाई व्यवस्था पर सख्त हो गया है। जो लोग सड़क पर कूड़ा फेंकेगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। दरअसल निगम को शिकायत मिल रही है कि जिन 51 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है लेकिन तकरीबन 85 हजार ऐसे भवन स्वामी हैं जिनका रोजाना कूड़ा उठाने के बाद भी 50 रुपये प्रति महीने के हिसाब से शुल्क नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उनको नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद यदि कूड़ा गलियों और सड़क पर फेंके तो 500 रुपये जुर्माना भी ठोंका जाएगा। नगर निगम के अनुसार कुल 1.80 लाख भवन हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने 90 वार्डों के लिए तीन एजेंसियोें को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


इसमें कियाना 30, इकोपाल 21 वार्डो में कूड़ा उठान करती है। इसके बाद भी इन वार्डों के लोग शुल्क नहीं दे रहे हैं। वहीं बाकी के 39 वार्डों में नगर निगम 25 और आईएलएफएस 14 वार्डों में कूड़ा उठान कर रहा है। इन वार्डों में कूड़ा उठाने के बाद वसूली के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि जल्द ही टेंडर कर एजेंसी को इन 39 वार्डों में शुल्क वसूली के लिए लगाया जाएगा। जो शुल्क आएगा उससे सफाई व्यवस्था के संसाधनों पर खर्च किया जाएगा।

एक रुपये रोजाना के लिए बंद हो गया था कूड़ा उठान

If you throw garbage on the streets of Varanasi then you will have to pay fine.
वाराणसी की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम ने एटूजेड संस्था के साथ मई 2011 में काम शुरू किया था। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ इसके बदले में प्रत्येक भवन से एक रुपये रोजाना के  हिसाब से 30 रुपये महीने कूड़ा उठान का शुल्क देना था मगर इसको लेकर विवाद हो गया।
एटूजेड अगस्त 2012 में कूड़ा उठान छोड़कर चली गई। इसके बाद शहर में गंदगी का अंबार लग गया था। 

जायका सहायतित गंगा एक्शन परियोजना के अंतर्गत अमर शहीद चेतना संस्थान की ओर से गुरुवार को नारिया, न्यू साकेत नगर कालोनी में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। भेलूपुर ज़ोन के जोनल अधिकारी सूरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया और कचरे को डस्टबीन में रखने का आग्रह किया। घर-घर जाकर कूड़े और गंदगी से फैलने वाली बीमारी के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छता स्लोगन और संदेश लिखे पोस्टर चिपकवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed