Holi Special Train: होली पर घर जाने का है प्लान तो होली स्पेशल ट्रेन में बुक करवा सकते हैं टिकट, जानें डिटेल्स
होली पर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जो अहमदाबाद से पटना के बीच चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद से छह मार्च को चलाई जाएगी। लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी होते हुए दिन में अगले दिन शाम को साढ़े चार बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर बढ़ते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो अहमदाबाद से पटना के बीच चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद से छह मार्च को चलाई जाएगी। लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी होते हुए दिन में अगले दिन शाम को साढ़े चार बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। दस मिनट बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना होगी, जहां से बक्सर, आरा, दानापुर तक जाएगी। वहीं, 09418 पटना से सात मार्च को चलाई जाएगी, जो कैंट, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते अहमदाबाद जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस भी चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर चल रहे नॉन इंटरलॉक के कारण निरस्त की गई गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस अप और डाउन फिर से चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक ग्वालियर से 22 फरवरी से 02 मार्च तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर चलाई जाएगी, जबकि इसी तरह बरौनी से यह ट्रेन 23 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगी।
आज से चलेगी वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी
देवरिया सदर स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉक के कारण रद्द की गई वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस बहाल कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह नेे बताया कि गोरखपुर से 22 फरवरी से गाड़ी संख्या 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस से फिर चलेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही वाराणसी से गोरखपुर के लिए जाएगी।