फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If urea is used three times then the paddy crop will be spoiled

Varanasi News: तीन बार यूरिया का किया प्रयोग तो धान की फसल होगी खराब

Tue, 26 Aug 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
If urea is used three times then the paddy crop will be spoiled
जिला कृषि अधिकारी गम सिंह ने कहा कि धान की फसल में दो बार से अधिक यूरिया का इस्तेमाल किया तो धान की फसल पर इसका खराब असर पड़ेगा। उन्होंने आराजीलाइन और सेवापुरी के कई गांवों का दौरा करने के बाद किसानों को बताया कि इस साल जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश से पूरे जिले में धान की फसल बहुत अच्छी है। किसानों को सलाह दी कि वे अपनी फसलों की लगातार निगरानी करें। जिन किसानों ने धान की फसल में दो बार यूरिया का छिड़काव कर लिया है, वे तीसरी बार इसका प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि जरूरत से ज्यादा यूरिया के इस्तेमाल से फसल की वृद्धि तो अधिक होती है, लेकिन तना और पत्तियां मुलायम हो जाती हैं, जिससे कीट और रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कहा कि जिन किसानों ने अभी तक यूरिया का छिड़काव नहीं किया है, वे अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed