फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If the government will not give it money to CM

केंद्र सरकार नहीं देगी तो सीएम से दिलाएंगे पैसा

Mon, 06 Apr 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 06 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
If the government will not give it money to CM
विश्वनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बिजली के तारों को भूमिगत कराया जाएगा। इस क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की संख्या भी बढ़ाई जानी है। इसके लिए बिजली विभाग जल्द इस्टीमेट तैयार करे।
विज्ञापन


ये बातें रविवार को परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगले में सूबे के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बिजली और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पूर्व की घोषणा के अनुसार यदि केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मिलती है तो ठीक। अन्यथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से धनराशि मंजूर करा कर योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग को केंद्र सरकार की ओर से 18.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। उनमें से तीन करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


12.98 करोड़ रुपये से विश्वनाथ मंदिर के आसपास भूमिगत केबिल और ट्रांसफार्मर लगाने का काम होना है। इसके साथ ही शेष बचे रुपयों से चेंजिंग रूम इत्यादि घाटों पर बनाए जाने हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिया कि भेलूपुर और गाजीपुर के भदौरा में बन रहे 220/33 केवी के उपकेंद्र का काम जल्द पूरा कराया जाए। ताकि आमजन को बिजली संकट से छुटकारा मिल सके। बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed