फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If case of Sammed Shikhar is not resolved then Jain society will go on fast unto death in varanasi

Varanasi: सम्मेद शिखर का प्रकरण नहीं सुलझा तो करेंगे आमरण अनशन, जैन समाज ने दी चेतावनी

Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

वाराणसी में दिगंबर जैन समाज की ओर से झारखंड स्थित श्री सम्मेद शिखर को जैन धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग की गई। झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। जिससे जैन समाज में आक्रोश है। 

विज्ञापन
If case of Sammed Shikhar is not resolved then Jain society will go on fast unto death in varanasi
वाराणसी में दिगंबर जैन समाज की ओर से विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार ने श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। इससे देश और विदेश में रहने वाले जैन समुदाय में आक्रोश है। रविवार को वाराणसी में दिगंबर जैन समाज की ओर से सम्मेद शिखर को जैन धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग की गई। दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष डॉ. केके जैन और महामंत्री राकेश जैन के नेतृत्व में मैदागिन से कोतवाली तक विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।

विज्ञापन


बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन महासमिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि शांति प्रिय और सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाले अहिंसक जैन समाज के सबसे पवित्र स्थल श्री सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित कर दिया है। यह संपूर्ण भारत वर्ष के जैन समाज को कतई स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


भारत बंद के आह्वान की चेतावनी
जैन समाज किसी भी कीमत पर इसको पर्यटन का क्षेत्र नहीं बनने देगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चंद जैन और जैन मंदिर के प्रबंधक भूपेंद्र कुमार जैन व अरुण कुमार जैन ने मामले का समाधान नहीं होने पर भारत बंद के आह्वान की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी प्रमोद बागड़ा, विनोद जैन, नेम चंद जैन और सुधीर कुमार पोद्दार ने श्री समेद्द शिखर के प्रकरण को जल्द से जल्द नहीं सुलझने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। जैन समाज ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर जैन समाज के साथ न्याय की अपील की है।

बैठक के बाद जुलूस निकालकर जैन समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कोतवाली पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन एसीपी कोतवाली प्रतीक कुमार को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed