फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IDA election Dr. Vikas took command 10 people on the post of advisory member

आईडीए चुनाव : डॉ. विकास ने संभाली कमान, सलाहकार सदस्य पद पर 10 लोग

Mon, 20 Dec 2021 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में अगले सत्र 2022-23 के लिए डॉ. सीडी द्विवेदी अध्यक्ष निर्वाचित हुए

विज्ञापन
IDA election Dr. Vikas took command 10 people on the post of advisory member
इंडियन डेंटल एसोसिएशन जिला शाखा के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष् डॉ. विकास तिवारी, सचिव डॉ. अमर अनुपम व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में सोमवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सत्र 2021-22 के लिए डॉ. विकास तिवारी ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली, जबकि अगले सत्र 2022-23 के लिए डॉ. सीडी द्विवेदी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रतिनिधि पद पर छह, सलाहकार सदस्य पद पर 10 लोग और पांच दंत चिकित्सकों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। 
विज्ञापन


अमरा अखरी बाईपास स्थित मल्टी स्पेशियलिटी डेंटल हॉस्पिटल पर हुए अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. नीरज सोनी की मौजूदगी में अधिवेशन की कार्रवाई हुई। सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. विनीत सिंह उपाध्यक्ष, सीडीएच कन्वीनर  डॉ. प्रशांत सिंह और सीडीई कन्वीनर डॉ. प्रवीण कुमार को चुना गया है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रतिनिधि पद पर डॉ.मुरारी शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. जसलोक सिंह, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. आदित्य शंकर पांडेय, डॉ. अमित जैन जबकि कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. राधा कटियार, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. रचना सैनी, डॉ. हीना मेहरा, डॉ. शिशिर मिश्रा चुने गए। बताया कि प्रो. टीपी चतुर्वेदी, प्रो. नीलम मित्तल समेत दस लोग सलाहकार समिति के सदस्य बने हैं। आगामी वर्ष में अधिवेशन में मुख कैंसर परीक्षण और जांच शिविर लगाने के साथ ही तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया यगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed