फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ICU will have 250 beds in temporary Kovid hospital

अस्थायी कोविड अस्पताल में 250 बेड का होगा आईसीयू

Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ICU will have 250 beds in temporary Kovid hospital
कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड की समस्या से निजात दिलाने के लिए बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बन रहे 1000 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में 250 बेड के आईसीयू की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 500 बेड पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर वाले 250 अन्य बेड पर भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में अस्थायी अस्पताल का काम तेज हो गया। यहां आधारभूत ढांचा तैयार हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, मेडिकल आफिसर डॉक्टर अतुल सिंह ने बीएचयू एंफीथिएटर मैदान पहुंचकर अस्पताल बनाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हॉस्पिटल में भर्ती के साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे भी होंगे। डीआरडीओ की टीम के देखरेख में अस्पताल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों को हर दिन मिलेगी जानकारी
बीएचयू में बन रहे अस्थायी अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को हर दिन इलाज से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए एक वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। यहां दिन में दो बार लोगों को इलाज के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed