{"_id":"67cd330b664438b25902ce43","slug":"icc-champions-trophy-prayed-to-maa-ganga-for-victory-of-indian-cricket-team-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Champions Trophy: भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा से कामना..., बटुकों ने फहराया तिरंगा; किए मंत्रोच्चारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICC Champions Trophy: भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा से कामना..., बटुकों ने फहराया तिरंगा; किए मंत्रोच्चारण
Sun, 09 Mar 2025 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:50 AM IST
सार
ICC champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से कामना की गई। नमामि गंगे ने बटुकों और क्रिकेट प्रेमियों से साथ तिरंगा भी फहराया।
विज्ञापन
काशी के गंगा घाट पर जुटे नमामि गंगा और बटुक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India New zealand Match Final: जीतेगा भाई जीतेगा... हमारा भारत जीतेगा... का गगन भेदी उद्घोष श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर चहूंओर गूंजा। मौका था रविवार को हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को विजय दिलाने का।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में बाबा धाम में मां गंगा के सम्मुख राष्ट्रध्वज, भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट खेल की सामग्री हाथों में लेकर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ नागरिकों ने टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
ॐ नमः पर्वती पतये हर हर महादेव, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जिताना है, जिताना है, भारत को जिताना है..., जैसे देश प्रेम को प्रदर्शित करते उच्चारण के बीच श्रीकाशी विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया।
विज्ञापन
मां गंगा के सेवक और पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा भारत की पहचान है और क्रिकेट भारतीयों के दिल में बसा है। क्रिकेट खेल में भारतीयों की जीत से देश में एक नई ऊर्जा का भी संचार होता रहा है। भारतीय प्रत्येक खेल में अपनी गहरी छाप छोड़े हमने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की है।
इस दाैरान महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ आश्रम वाराणसी के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, प्रभारी श्रीमंत स्वांई, वेदपाठी बटुक, राधा शर्मा व सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे।