फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   I am the leader of backwards, now I will not let them lag behind

पिछड़ों का नेता हूं, अब उनको और नहीं पिछड़ने दूंगा

Fri, 10 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
I am the leader of backwards, now I will not let them lag behind
वाराणसी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी खुफिया मेरे पीछे लगा दे, मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते हैं। मैं जो कैमरे पर बोलता हूं वही कैमरे के पीछे भी बोलता हूं। मेरा स्टिंग कराने से मेरी रफ्तार और तेज हो जाएगी। मैं अति पिछड़ों का नेता हूं और अब उनको और पिछड़ने नही दूंगा। मेरे मोर्चे को तितर-बितर करने वाले खुद बिखर जाएंगे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के सहयोगी दल राष्ट्र उदय पार्टी और भागीदारी पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन 15 सितंबर को अजगरा विधानसभा के मुनारी के मैदान में होगा। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग को गुलाम बनाने का काम कर रही है। ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनके सम्मेलनों में पैसे देकर भीड़ जुटाई जाती है। मायावती द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन किए जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सबको प्रबुद्धजन ही दिख रहे हैं, गरीब तो किसी को दिख ही नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed