{"_id":"692a73a87282713edd0ef79d","slug":"hydrogen-taxis-will-start-operating-from-december-4-in-varanasi-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: चार दिसंबर से हाइड्रोजन टैक्सी का संचालन होगा शुरू, नमो घाट से केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: चार दिसंबर से हाइड्रोजन टैक्सी का संचालन होगा शुरू, नमो घाट से केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Sat, 29 Nov 2025 09:46 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:46 AM IST
सार
Varanasi News: हाइड्रोजन ऊर्जा से चलने वाली वॉटर टैक्सी, अन्य वॉटर टैक्सी की तुलना में कम समय में ज्यादा दूरी तय करेगी। इससे ईंधन की बचत होगी।
विज्ञापन
हाइड्रोजन वाटर टैक्सी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो साल के इंतजार के बाद देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन चार दिसंबर से शुरू होगा। नमो घाट से इस वाटर टैक्सी को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद से यह पर्यटकों के लिए शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
हाइड्रोजन ऊर्जा से चलने वाली वॉटर टैक्सी, अन्य वॉटर टैक्सी की तुलना में कम समय में ज्यादा दूरी तय करेगी। इससे ईंधन की बचत होगी। ट्रायल के तौर पर इसे पहले काशी में शुरू किया जाना है। ट्रायल सफल होने के बाद में दूसरे शहरों में भी यह सुविधा शुरू होगी। इस टैक्सी में विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक इंजन भी लगा है। इसमें ईंधन रीफिलिंग के लिए चार स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां हाइड्रोजन के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
आईडब्ल्यूएआई वाराणसी के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि लंबे समय से मंत्रालय की ओर से इस योजना के शुरू होने की अनुमति का इंतजार था। 4 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री के हाथों इसका उद्घाटन होगा।
विज्ञापन