Varanasi: ऑटो में छूट गया हैदराबाद के पर्यटक का बैग, पुलिस ने कुछ ही घंटे में ढूंढ निकाला
वाराणसी भ्रमण के दौरान हैदराबाद निवासी पर्यटक का बैग चांदपुर चौराहे पर ऑटो में ही छूट गया। सूचना पर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम के उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित व उप निरीक्षक पंकज पांडेय ने पीड़ित का बैग बरामद कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद निवासी पर्यटक का खोया बैठक पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटवा दिया। मुरेंद्र जी रेड्डी अपने मित्र के एस रेड्डी के साथ में वाराणसी भ्रमण करने के लिए आए थे। भ्रमण के दौरान भेलूपुर से एक ऑटो में बैठकर चांदपुर चौराहे पर उतरे। रेड्डी का बैग ऑटो में ही छूट गया जिसमें उनका लैपटॉप, मोबाइल और कुछ पैसे था।
बैग खोने की सूचना मुरेंद्र रेड्डी ने मंडुवाडीह थाने पर दी। सूचना पर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम के उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित व उप निरीक्षक पंकज पांडेय ने चांदपुर चौराहे से ऑटो को खोजकर पीड़ित का बैग बरामद कर उसे पर्यटक के हवाले कर दिया।
कमांड सेटर की मदद से मिला महिला का बैग
कमांड सेंटर के कर्मचारियों ने सर्विलांस कैमरे की मदद शुक्रवार को ऑटों में छूटा बैग मरामद कर शिकायत कर्ता के हवाले कर दिया। गुरुवार को कमांड सेंटर सिगरा में सुधीर त्रिपाठी शिकायत दर्ज कराई कि उनका बैग एक ऑटो रिक्शा में (लंका से पॉपुलर हास्पिटल के मध्य) छूट गया है।
शिकायत पर कमांड सेंटर के कर्मचारियों ने सर्विलांस कैमरे की मदद से बैग को बरामद सुधीर त्रिपाठी को सौंप दिया। उधर महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र कमांड सेंटर के कर्मचारियों ने सर्विलांस कैमरे की मदद से बैग को बरामद कर महिला के परिजन को सुपुर्द किया गया। मुख्य आरक्षी अनुपम सिंह, करण कुमार, मनीष बघेल और अनिल कुमार ने बरामदगी में अहम भूमिका निभाई।