फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband suicide hanged himself after wife gone to her mother house in azamgarh up

यूपी: पत्नी के मायके जाने का गम नहीं भूला पति, ऐसा कदम उठाकर मौत को लगाया गले

Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Husband suicide hanged himself after wife gone to her mother house in azamgarh up
demo pic

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मरहा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी एक युवक ने पति के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी मंटू यादव(32) पुत्र रामजीत यादव गुरुवार की रात कहीं से घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। जहां उसने चारपाई की रस्सी खोल कर उससे छत के चुल्ले से फंदा बनाया और लटक गया।
विज्ञापन



रात साढ़े नौ बजे छोटा भाई बृजेश उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो वह कमरे में रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। छोटे भाई की चीख निकल गई। जिसे सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता था।

परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व मंटू ने अपनी पत्नी संध्या से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी से पैसे नहीं दिए, जिसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी से क्षुब्ध होकर मंटू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed