{"_id":"5d2d884a8ebc3e6cd90468d9","slug":"husband-killed-wife-in-the-love-of-sister-in-law-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाभी के प्यार में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाभी के प्यार में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया
Tue, 16 Jul 2019 02:42 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने ठीक ही कहा है कि जुर्म छुपाए नहीं छुपता, कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को नदी के किनारे दफना दिया। लेकिन मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी की लाश को ढूंढ ही लिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के मेजवां कोतवाली क्षेत्र के ससना गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की 13 जुलाई को हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए पत्नी के शव को नदी किनारे दफना दिया। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मायके वालों ने आरोप लगाया गया कि ससना गांव निवासी शोभनाथ पुत्र संतलाल की शादी संतारा से 15 साल पहले हुई थी। शोभनाथ का अपनी भाभी कांति देवी से पिछले चार-पांच साल से अवैध संबंध था। जिसका विरोध संतारा हमेशा करती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
भाभी और देवर के बीच में रोड़ा बनी संतारा को 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे शोभनाथ ने खूब मारापीटा था। तब से संतारा लापता थी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जब कुंवर नदी के किनारे संतारा की तलाश शुरू की तो उसकी लाश जमीन में दफन मिली। इसके बाद पुलिस ने पति और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।