Varanasi: पति ने ईंट से सिर कूंच कर पत्नी को मार डाला, बेटा बोला- दो महिलाओं ने पापा को प्रेम जाल में फंसाया
वाराणसी के करमपुर गांव में मंगलवार रात तारकेश्वर मिश्रा ने अपनी पत्नी गुंजा (37) की सिर कूंच कर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर पिता और गांव की दो महिलाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के करमपुर गांव में मंगलवार रात पति ने अपनी पत्नी की ईंट से सिर कूंच कर मार डाला। बुधवार सुबह दाह संस्कार के दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। बेटे की तहरीर पर पिता और गांव की दो महिलाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
बड़ागांव क्षेत्र के थाना अंतर्गत करमपुर गांव निवासी तारकेश्वर मिश्रा की शादी मंगारी की रहने वाली गुंजा मिश्रा (37) से लगभग 19 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। मुरादाबाद एपीआई में नौकरी करने वाला तारकेश्वर दो माह पहले छुट्टी लेकर घर आया और यहीं रह रहा है।
इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव की एक युवती और उसकी बहन से हुई। रात में तारकेश्वर और उसकी पत्नी गुंजा मिश्रा अपने कमरे में सोए थे जबकि उसके बेटे बाहर सोए थे। बेटे अंकित का आरोप है कि बुधवार सुबह जब वह उठा तो गांव की एक युवती और उसकी बहन मां गुंजा के कमरे से बाहर निकल रही थीं।
अंकित के अनुसार जब वह कमरे में गया तो मां का रक्तरंजित शव देख चीखने-चिल्लाने लगा। इस बीच तुरंत वह उन दोनों महिलाओं का पीछा किया लेकिन दोनों नहीं मिली। वहीं, पिता भी कमरे में नहीं थे। घटना की सूचना पाकर गुंजा के मायके से भी लोग पहुंच गए। वहीं, उस समय गुंजा की अर्थी लेकर जा रहे ससुराल वालों को रुकवाया।
चेहरे पर कई जगह चोट के निशान
मायके वालों ने गुंजा का चेहरा देखा तो कई जगहों पर चोट के निशान थे। मुंह नाक और कान से खून निकलता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने शव को कब्जे में लिया। हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी और सीओ बड़ागांव भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। बेटे अंकित का आरोप है कि गांव की दो महिलाओं ने उसके पिता को प्रेम जाल में फंसाया। पिता के बैंक खाते से कई बार में ट्रांजेक्शन भी अपने खाते में कराया।