फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband Jumped Into ganga after dispute with wife in varanasi sailors saved his life

वाराणसी: पत्नी का घर छोड़ना नहीं सह पाया पति, गंगा में लगा दी छलांग, मल्लाहों ने बचाया

Sat, 18 Dec 2021 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Dec 2021 09:52 PM IST
सार

वाराणसी स्थित सामने घाट गंगा पुल से जोखू राम (35)  ने गंगा में छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की।  घाट किनारे मौजूद मल्लाहों ने तुरंत पानी में कूद कर उसे बचा लिया। 

विज्ञापन
Husband Jumped Into ganga after dispute with wife in varanasi sailors saved his life
मल्लाहों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सामनेघाट पुल से शनिवार को जोखू राम (35) वर्ष ने छलांग लगा दी। इस दौरान घाट किनारे मौजूद मल्लाहों ने तुरंत पानी में कूद जोखू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पत्नी से किसी बात पर नाराज होकर जोखू गंगा में खुदकुशी की नियत से पहुंचा था।

विज्ञापन


कोनिया निवासी जोखू राम दोपहर के समय अपनी बाइक से पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी करते हुए गंगा में छलांग लगा दिया। यह देखते ही बलुआ घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने तुरंत गंगा में कूद कर जोखू को बचाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जोखू की बहन ने बताया कि रोजाना पत्नी से अनबन होती है। इससे नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई।  इस बात से नाराज होकर जोखू ने यह खौफनाक कदम  उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारी में मिला विक्षिप्त का शव
चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव में शनिवार सुबह एक निजी विद्यालय के पास से एक विक्षिप्त का शव मिला। ग्रामिणों के सूचना पर मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने कटारी गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह के लिखित सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
चोलापुर प्रभारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक (35)  मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कई दिनों से गांव में टहल रहा था। ग्रामिणों के अनुसार युवक कई दिनों से मांग कर खा रहा था। आशंका है कि ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। 

दो लोगों से हुई साइबर धोखाधड़ी

पहड़िया गौतमबुद्ध नगर कॉलोनी निवासी देवेश गुप्ता से साइबर जालसाजों ने 24 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित देवेश के अनुसार 12 दिसंबर को मोबाइल पर फोन आया और बीएसएनएल नंबर के वेरिफिकेशन के बहाने जालसाज ने यूको बैंक चांदपुर स्थित शाखा से 24 हजार 630 रुपये की निकासी कर ली। वहीं शनिवार को पांडेयपुर की रहने वाली निशा यादव के बैंक खाते से 5500 रुपये गायब हो गया। निशा के अनुसार मोबाइल पर फोन आया और ओटीपी पूछकर खाते से पैसा निकाल लिया गया। 

पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 चमाव की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता सुशीला पटेल के अनुसार उसरपुरवां तरना निवासी पति अजीत और सास, ससुर अन्य पुत्री होने पर अपमानित किया और धोखे से एक सफेद कागज पर तलाक का हस्ताक्षर भी करा लिया। वहीं दहेज में एक लाख रुपये नकद, बाइक और दो बीघा जमीन की मांग की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजीत, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जमीन के विवाद में महिला पर हमला

दानगंज के हरदासीपुर में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। पीड़िता गायत्री देवी का आरोप है कि जमीन के विवाद में लोहे के राड से सिर पर वार कर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर चोलापुर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed