फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband give divorce after wife found with lover

बच्चों को लेकर प्रेमी के घर पहुंची महिला को मिली फटकार, अब शौहर ने किया अपनाने से इंकार

Sun, 07 Oct 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Oct 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Husband give divorce after wife found with lover
demo pic
एक महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई तो महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। घटना के बाद महिला अपने प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंची तो प्रेमी  ने भी उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस के दबाव पर प्रेमी निकाह के लिए राजी हो गया। मामला यूपी के मऊ जिले का है।
विज्ञापन


जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात महिला को लोगों ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जहां पूरी रात दोनों कोतवाली में रहे। शुक्रवार को महिला की हरकत की जानकारी होने पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इस पर महिला ने युवक के विरूद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पीड़िता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गांव के लोगों ने दोनों का निकाह कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और शुक्रवार को दोनों को छोड़ दिया। शनिवार को महिला अपनी दो वर्षीया पुत्री को लेकर युवक के घर रहने के लिए पहुंची। इस पर युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर पंचायत शुरू हो गई।


बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक पर निकाह करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस के दबाव पर युवक निकाह के लिए राजी हो गया लेकिन इस्लाम के कानून के अनुसार निकाह तीन माह तेरह दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। देर शाम महिला रोते हुए अपने मायके वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed