{"_id":"5c49d71abdec22735d3fa853","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी को नहीं हुआ बच्चा, पति ने व्हाट्सएप पर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पत्नी को नहीं हुआ बच्चा, पति ने व्हाट्सएप पर दे दिया तीन तलाक
Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
shashikant misra
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के आठ साल बाद खाड़ी देश सऊदी में बैठे पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया, क्योंकि उसे बच्चा नहीं हो रहा था। पति ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला को मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सरायभाई गांव निवासी तबस्सुम बानो की शादी 21 मई 2011 को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी शादाब अहमद पुत्र शोहराब के साथ हुई थी।
शादी के इतने दिनों बाद भी तबस्सुम बानो अभी तक मां नहीं बनी। उसका पति शादाब अहमद खाड़ी देश सऊदी में नौकरी करता है। तबस्सुम बानो का आरोप है कि बच्चा न पैदा होने की वजह से पति और ससुराली अक्सर उसे प्रताड़ित करते हुए दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही तबस्सुम को घर से बाहर निकालना चाहते थे। पीड़िता ने बताया कि 11 दिसंबर की शाम 6.30 बजे उसके पति ने सऊदी से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला थक कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गुहार लगाई। गुरुवार को मामला संज्ञान में आने पर एसपी बबलू कुमार ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस तबस्सुम बानो से तहरीर लेकर उसके पति शादाब अहमद, ससुर शोहराब अहमद, सास आसमां, देवर आफताब, ननद आफरीन, नाजरीन और तराना के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।