{"_id":"5c1f6f87bdec2256dd105b74","slug":"husband-gave-triple-talaq-his-wife-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पूरे देश में प्रतिबंधित है। इसके बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले प्रकाश में आ रहे है। ऐसा ही कुछ मामला शनिवार को उस समय सामने आया जब आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिए जाने का विवाहिता ने मुकदमा पंजीकृत कराया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता तबस्सुम बानो पुत्री मो. अख्तर निवासिनी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज ने बताया कि उसका विवाह मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत प्रधानपुर गांव निवासी हामिद पुत्र इम्तेयाज से हुआ है। विवाह के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
हद तो तब हो गई जब पति व परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने उसकी अश्लील फोटो खींच कर सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड ससुराल वालों द्वारा की जा रही थी। परेशान होकर वह अपने मायके चली आई।

Trending Videos
इस बीच पति ने सोशल साइट व्हाट्सएप पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर बिलरियागंज थाना पुलिस ने 448(ए) आईपीसी, 3/4 डीपी एक्ट व 67 आईटी एक्ट व 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
तबस्सुम ने अपनी तहरीर में पति हमीद के अलावा सास आयशा व ननद रूकैया को नामजद किया है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मामला पड़ोसी जनपद का है, संबंधित थाने से सूचना एकत्र की जा रही है।