{"_id":"5e5e6a4b8ebc3eead15d7dcd","slug":"husband-fed-his-wife-poison-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्यार का मिला ये सिला, तीन महीने पहले कोर्ट में की शादी, अब जहर खिलाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्यार का मिला ये सिला, तीन महीने पहले कोर्ट में की शादी, अब जहर खिलाकर फरार
Tue, 03 Mar 2020 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
जहर खिलाकर फरार हुआ पति।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में युवक अपनी पत्नी को जहर खिला कर फरार हो गया। दोनों ने तीन महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद मंगलवार दोपहर को पति ने पत्नी को प्यार का वास्ता देकर कचहरी में जहरीला पदार्थ खिला दिया। मौके पर महिला ने एक सिपाही को इसकी जानकारी दी, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के अनुसार सिपाही पति से उसकी जान पहचान कई सालों से थी, दोनों दोनों आपस में प्रेम करते थे। लेकिन बाद में युवक के आनाकानी पर करने पर मामला रानीपुर थाने तक पहुंचा था। बाद में युवक की रजामंदी और दोनों परिवारों की सहमति के बाद तीन महीने पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद सिपाही महाराजगंज जिले के निचलौल थाने में अपनी तैनाती वाले स्थान पर उसे ले गया। वहां पर दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। इधर कुछ दिनों से सिपाही अपनी पत्नी पर तलाक का दबाव बना रहा था। मंगलवार को इसी सिलसिले में उसे लेकर मऊ कचहरी आया था।
विज्ञापन
यहां पर प्यार का वास्ता देते हुए पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और नल से पानी लेकर पिला दिया। उधर हालत बिगड़ती देख सिपाही फरार हो गया। महिला ने कचहरी के सामने स्थित चौकी के सिपाही को घटना की जानकारी दी। सिपाही ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।