फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband died in wife injured road accident after bike collision with Magic in varanasi

Varanasi Accidet: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल; ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 05 Jun 2024 09:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Jun 2024 09:52 PM IST
सार

वाराणसी में मुनारी गांव के पास सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दोनों बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर हो गई। जिससे हादसा हुआ।

विज्ञापन
husband died in wife injured road accident after bike collision with Magic in varanasi
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी गांव के पास बुधवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
जौनपुर के नेवढ़िया गूढ़वन निवासी संदीप कुमार यादव (32) पत्नी सुमन यादव (30) के साथ गाजीपुर के सैदपुर ककरही स्थित ससुराल गए थे। दोपहर में ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। मुनारी गांव के समीप ईंट भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही संदीप की मौत हो गई। सुमन घायल हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल ने बताया कि मैजिक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed